फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees Beat up lady guard in Banke Bihari temple vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 11 Jun 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Mon, 11 Jun 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
 Devotees Beat up lady guard in Banke Bihari temple vrindavan
मंदिर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को महिला दीर्घा से दर्शन करने की जिद पर अड़े श्रद्धालु को रोकने पर महिला गार्ड के साथ मारपीट कर दी। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


महिला गार्ड के माथे पर चोट आई है। पुलिस ने श्रद्धालु को पकड़ लिया और चौकी पर ले आई। बाद में लिखित माफीनामा देने के बाद आरोपी को छोड़ दिया। शाम को इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को अधिक मास की एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ थी। मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी ओम प्रकाश पाराशर की पत्नी महिला दीर्घा में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु द्वारा लिखित में माफी मांगने के बाद प्रबंधन ने भी अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। महिला श्रद्धालु का प्रबंधन की ओर से उपचार कराया जा रहा है। 

मारपीट की घटना का वीडियो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल होने से कई सवाल खड़े किए हैं। वायरल वीडियो में श्रद्धालु ओम प्रकाश पाराशर के साथ मंदिर में तैनात कई पुरुष गार्ड खींचकर ले जाते और मारपीट करते दिख रहे हैं। 

वहीं श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी करता दिख तो उसके साथ आया परिवार भी सुरक्षा गार्डों से ओम प्रकाश को छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा था। मंदिर में भारी भीड़ के कारण अफरा तफरी मच गई थी। 

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए मंदिर प्रबंधन ने भी जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में महिला गार्ड और श्रद्धालु का विवाद हो गया था। जिसमें फैसला करा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed