फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees are circumambulating amidst drain overflow and dirty water in Parikrama Marg in Govardhan

Video: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग में नाले हुए ओवरफ्लो, गंदे पानी के बीच परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु

Sun, 11 Aug 2024 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

गोवर्धन परिक्रमा में जलभराव के बीच फैली गंदगी में श्रद्धालुओं की हालत खराब हो रही है। गंदे पानी में दंडवती परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु मजबूर हैं।
 

विज्ञापन
Devotees are circumambulating amidst drain overflow and dirty water in Parikrama Marg in Govardhan
गंदे पानी के बीच परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र गिरिराज जी की परिक्रमा में बरसात के चलते नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर जलभराव के बीच गंदगी फैली है। परिक्रमा मार्ग में जलभराव होने के कारण दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। 
विज्ञापन




 

गंदगी के कारण परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। हल्की बारिश के बाद ही आन्यौर परिक्रमा में गिरवर निकुंज और मुकुंद विनोद गार्डन के सामने जल निकासी न होने से पानी भर गया है। इसके अलावा सौंख रोड, परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाली कृष्ण विहार कॉलोनी, बड़ा बाजार आदि जगह पानी भर गया। परिक्रमा मार्ग के किनारे बने नालों की सफाई न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई-कई दिन तक पानी भरा होने से परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed