{"_id":"62714a49e1692a69a5121181","slug":"devotee-performing-dandvati-parikrama-died-due-to-ill-health-in-radhakund-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ गई तबियत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ गई तबियत, मौत
Tue, 03 May 2022 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 08:59 PM IST
सार
राधाकुंड कस्बे में मंगलवार को दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की तबियत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में श्रद्धालु की सांसें थम गईं। ये देख साथ आए परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राधाकुंड कस्बे में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। परिजनों के साथ राधारानी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मंगलवार की सुबह दंडवती परिक्रमा लगाते समय तबियत खराब हो गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत के रहने वाले जोगेंद्र कुमार शर्मा पुत्र धर्म चंद शर्मा अपनी पत्नी स्वदेश के साथ राधा रानी की दंडवती परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी दंडवती परिक्रमा करते समय जोगेंद्र कुमार शर्मा से आगे निकल गई और अपनी दंडवती परिक्रमा पूर्ण कर राधा रानी परिक्रमा के लिए आ गई। वहीं कुंडेश्वर महादेव के निकट दंडवती परिक्रमा करते समय जोगेंद्र कुमार शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा राधा कुंड पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में जोगेंद्र कुमार शर्मा की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को तलाश कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जोगेंद्र कुमार शर्मा के शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि जोगेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा के सरकारी विभाग में नौकरी करते थे।
विज्ञापन