फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotee father and son hit by tractor, father dies

Agra News: श्रद्धालु पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Fri, 29 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Devotee father and son hit by tractor, father dies
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव सलेमपुर वीवी के निकट गंगा स्नान को जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के गांव कैंडी निवासी निरंजन (34) अपने पुत्र पीसू (12) के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला जा रहा था। तभी गांव सलेमपुर वीवी के निकट सामने से उनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पिता निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र पीसू गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर ने पीसू की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed