फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Development is affected by repeated election process

Agra News: बार-बार चुनाव प्रक्रिया से विकास होता है प्रभावित

Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Development is affected by repeated election process
ढोलना के श्रीराम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि उर्वरक राज्य म
कासगंज। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश की उर्वरक राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्य कर रही है। इससे चुनावों पर होने वाले खर्च पर लगाम लगेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव को बेहतर बताया। बार बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से विकास प्रभावित होता है। पालिकाध्यक्ष सोरोंजी रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि भाजपा देश में लगातार अच्छे कदम उठा रही है। व्यवस्था सुधार की दिशा में भाजपा सरकार के द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहे जा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक अंजली राणा, सह संयोजक राजवीर भल्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed