फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devar did shameful act with bhabhi case registered in agra

शर्मनाक: भाई गया हुआ था गांव, घर में अकेली भाभी को देख देवर ने कर दी ऐसी हरकत; जानकर पुलिस भी हैरान

Fri, 26 May 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 10:21 AM IST
सार

भाई फौज में है और हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह किसी काम से गांव गया हुआ था। भाभी घर में अकेली थी। उसी दौरान घर पर देवर पहुंचा और उसने भाभी को अकेला देखकर उसके साथ शर्मनाक हरकत की। 

विज्ञापन
devar did shameful act with bhabhi case registered in agra
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में देवर ने घर में घुसकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

ताजगंज क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति फौज में नौकरी करते हैं। वह बेटे को पढ़ाने की वजह से आगरा में किराए के मकान में रहती है। पति एक महीने पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। 18 मई को पति किसी जरूरी काम से अपने पैतृक गांव बाह गए थे। 19 मई को रात करीब आठ बजे अचानक देवर घर में घुस आया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर मारपीट कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मदद के लिए आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खाया जहरः साथी के इस कदम से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम पर लगा दिया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed