फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devaki Nandan Thakur meeting did not get permission in khandoli agra

जहां एससी एसटी एक्ट के विरोध में देवकी नंदन ठाकुर की होनी थी सभा, वहां पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 11 Sep 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 11 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Devaki Nandan Thakur meeting did not get permission in khandoli agra
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर (फाइल फोटो)
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आगरा के खंदौली में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की जनसभा भले ही स्थगति हो गई हो, लेकिन माहौल के मद्देजनर पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। जहां सभा होनी थी, वहां मंगलवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन

  
खंदौली के सेमरा गांव में रविवार को महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद अब मंगलवार को कस्बे में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की सभा होनी थी। इसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इससे सभा स्थगति कर दी गई। 
विज्ञापन


इससे पहले देवकी नंदन ठाकुर की सभा को लेकर आयोजकों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और सोशल मीडिया द्वारा प्रचार शुरू कर दिया था। सोमवार को अखबारों में सभा की जानकारी प्रकाशित होने के बाद प्रशासन मे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों पर धारा 144 के नोटिस चस्पा

Devaki Nandan Thakur meeting did not get permission in khandoli agra
खंदौली में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह से ही अधिकारियों ने सभा आयोजकों के घरों पर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया। आयोजकों को बिना अनुमति सभा नहीं करने की चेतावनी दी। सुबह से ही एसपीआरए अखिलेश नारायन और सीओ एत्मादपुर ने पीएसी के साथ खंदौली में डेरा डाल दिया। 

सभा स्थल पर हो रही तैयारियों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इसके बाद आयोजकों ने अनुमति न मिलने के कारण सभा को स्थगित कर दिया है। हालांकि जहां देवकीनंदन की सभा होनी थी, वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed