फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deth of child

बेसमेंट में भरा सीवर का पानी डूबा मासूम, मौत

Sun, 07 Dec 2014 02:40 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूराो
आगरा, अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 07 Dec 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
कमला नगर में नाले के ऊपर बनी अवैध कोठी के बेसमेंट में भरे सीवर के पानी में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद शव बेसमेंट में से निकाला जा सका। घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों का नाले के ऊपर अवैध निर्माण करने वाले रिटायर इंजीनियर के घर धावा बोल दिया। उन्होंने उसे मासूम की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया और घर के गेट पर पथराव किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

घटना शनिवार अपराह्न तीन बजे की है। कृष्णा टावर, कमला नगर निवासी डा. मुकेश गौतम का छह वर्षीय बेटा कौटिल्य पड़ोस के बच्चों के साथ नजदीक ही स्थित पीडब्ल्यूडी से रिटायर इंजीनियर आरके गुप्ता की कोठी के पास खेल रहा था। यह कोठी नाले के ऊपर अवैध रूप से बनी हुई है। नाला चोक हो जाने के कारण छह महीने से कोठी के बेसमेंट में सीवर का पानी भरा है। बच्चे इसी पानी में पत्थर मार रहे थे। करीब चार बजे अन्य बच्चे ट्यूशन के लिए अपने घर लौट गए। सवा चार बजे तक जब कौटिल्य घर नहीं आया तो उसकी मां माधवी ढूंढने के लिए निकली। पड़ोस में तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बीच वहां लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि बच्चा पौने चार बजे के आसपास बेसमेंट की तरफ गया था। फिर क्या था, लोग बच्चे को ढूंढने के लिए बेसमेंट में कूद गए। शाम साढ़े छह बजे बच्चे का शव बेसमेंट में नाले की तरफ कीचड़ में धंसा हुआ मिला। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। बच्चे को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने रिटायर्ड इंजीनियर के घर को घेर लिया। गेट बंद होने के कारण, लोगों ने ईंटों से गेट को तोड़ने की भी कोशिश की। लोगों का कहना था कि नाले के ऊपर कोठी का एक बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बनाया है। बेसमेंट पिछले कई महीनों से बेसमेंट में सीवर का पानी भरा हुआ है। बेसमेंट के सामने सड़क की तरफ बाउंड्री भी नहीं है। एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ अशोक कुमार सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। रिटायर्ड इंजीनियर को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बच्चे के घरवाले और बिल्डिंग सोसाइटी की तरफ से भी तहरीर दी गई है। तनाव बना हुआ है है। कौटिल्य सेंट पॉल्स में केजी का छात्र था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed