फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Land System Commissioner will now be observer of Mainpuri

उप भूमि व्यवस्था आयुक्त होंगे अब मैनपुरी के प्रेक्षक

Thu, 15 Apr 2021 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Deputy Land System Commissioner will now be observer of Mainpuri
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जिले में प्रेक्षक की तैनाती में फेरबदल किया गया है। अब उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अनिल कुमार को मैनपुरी का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वे 16 अप्रैल को मैनपुरी पहुंच जाएंगे। चुनाव आयोग ने प्रेक्षक के बदले जाने का आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने विशेष सचिव पर्यावरण विभाग डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवार को प्रेक्षक नियुक्त किया था। उन्हें 16 अप्रैल को मैनपुरी पहुंचना था। उनके आने से ठीक पहले 15 अप्रैल को चुनाव आयोग ने प्रेक्षक की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। अब डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी के स्थान पर अनिल कुमार यादव को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल को प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक नामित किया गया है। वे प्रेक्षक के साथ भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतगणना में भी उपस्थित रहेंगे प्रेक्षक
19 अप्रैल को मतदान के बाद प्रेक्षक अनिल कुमार यादव लखनऊ लौट जाएंगे। इसके बाद वे 30 अप्रैल को मैनपुरी पहुंचेंगे। यहां मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही मतगणना के दौरान भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से प्रेक्षक पद पर अब उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद को नियुक्त किया गया है। वह 16 अप्रैल को मैनपुरी पहुंच जाएंगे। मतदान के लिए सभी तैयारियां जिले में पूर्ण कर ली गई हैं।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed