यूपी: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बड़ा बयान- प्रदेश सरकार इस साल के अंत तक एक लाख नौकरी देगी
आगरा के डॉ. भीमराव भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाधिक नौकरियां शिक्षा में दी जानी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 95वें स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को शामिल हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिसंबर तक एक लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसमें भी सर्वाधिक नौकरियां शिक्षा के क्षेत्र में दी जानी है। विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों के रिक्त पदों को आरक्षण का पालन करते हुए भरा जाए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी की पदोन्नति लंबित नहीं रहनी चाहिए। सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों को भी भरे जाने की योजना बनाई जा रही है।
50 फीसदी पदों को पदोन्नति से और 50 फीसदी पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर भरा जाना है। प्रदेश सरकार अब तक चार लाख युवाओं को सरकारी स्तर पर नौकरी दे चुकी है। एक करोड़ से ऊपर को अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी दे गई है, चाहे वह निजी क्षेत्र, आईटी या फिर लघु उद्योग क्षेत्र में हो।
'वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी'
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। एक करोड़ का लक्ष्य हम जून में प्राप्त कर चुके हैं। आगे यह लक्ष्य बढ़ता जाएगा। कोविशील्ड और कोवाक्सिन के अलावा और भी कंपनियों की कोरोना वैक्सीन आ रही हैं।
'सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगें, इसका प्रयास चल रहा है'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगे, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। वह खुद भी और बाकी जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिए जाने का काम चल रहा है। विधायक निधि, सीएसआर फंड आदि निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का प्रयास है।