{"_id":"5bdc2201bdec2269c2365b81","slug":"deputy-cm-said-that-bjp-will-contest-the-development-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विकास के एजेंडे पर ही आगे बढ़ेगीः डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विकास के एजेंडे पर ही आगे बढ़ेगीः डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
आगरा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगामी चुनाव में बीजेपी का एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि विकास पर बीजेपी ने काम किया। विकास एजेंडा था और आगे भी रहेगा। वे लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारी को लेकर आगरा पहुंचे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ी है। पूरे देश में कई सौ योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी ने केंद्र से चलाईं। उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी ने काम किया। आज इनवेस्टमेंट का माहौल है। इनवेस्टर आने लगे हैं। अपराध पर नियंत्रण है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर सफलता पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा में सुधार हुआ है। शैक्षणिक माहौल बना हुआ है। योगी सरकार में विकास कार्य ही 2019 के एजेंडे में रहेगा। गठबंधन पर बोले कि अभी गठबंधन बना नहीं है, उस पर क्या कहें। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर और यूपी में हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती की जांच सीबीआई से कराने जैसे सवालों से किनारा भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आज जगह-जगह संगठन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बैठक कर रहे हैं। उसी संदर्भ में आगरा आए हुए हैं। उन्होंने संगठन के लोगों के साथ बैठक की। नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।