फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya will address voters meeting in Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में शाक्य मतदाताओं को साधेंगे केशव प्रसाद मौर्य, भोगांव में भी करेंगे जनसंपर्क

Mon, 31 Jan 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 12:13 AM IST
सार

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में शाक्य मतदाता अधिक हैं। इसीलिए भाजपा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शाक्य मतदाताओं को लुभाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya will address voters meeting in Mainpuri
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शाक्य मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने उपमुख्यमंत्री केशप प्रसाद मौर्य को कमान सौंपी है। इसी के चलते सोमवार को उपमुख्यमंत्री मैनपुरी आ रहे हैं। वह भोगांव और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट की भी अपील करेंगे। कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों में जुट गया है। 

विज्ञापन

मैनपुरी सदर सीट से इस बार जयवीर सिंह को भाजपा ने मैदान में उतारा है तो वहीं भोगांव सीट से रामनरेश अग्रिहोत्री पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है। भोगांव में सपा ने भी अपने पुराने चेहरे आलोक शाक्य पर दांव खेला है। दरअसल भोगांव विधानसभा में शाक्य मतदाता अधिक हैं। इसीलिए भाजपा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शाक्य मतदाताओं को लुभाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन

यहां करेंगे जनसंपर्क अभियान 
सोमवार को उपमुख्यमंत्री मैनपुरी आ रहे हैं। वह भोगांव और मैनपुरी में मतदाताओं से संवाद करेंगे। भोगांव के गांव छाछा और मैनपुरी में स्टेशन मार्ग पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने कार्यकर्ताओं से कोविड-19 नियमों का पालन करने के साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कमर कस ली है। उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने इसके लिए अधीनस्थों को आदेशित किया है। 

ये है कार्यक्रम 
- 11.40 बजे-राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आगमन
- 12.00 बजे-भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मतदाता संवाद
- 12.30 बजे-गांव छाछा में घर-घर संपर्क अभियान 
- 1.20 बजे-भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता
- 2.00 बजे-राज मैरिज होम में मतदाता संवाद 
- 2.30 बजे-स्टेशन रोड पर घर-घर संपर्क अभियान 
- 3.10 बजे-पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से लखनऊ प्रस्थान

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मैनपुरी आ रहे हैं। वह मैनपुरी और भोगांव में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed