फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya visited Vrindavan temples

वृंदावन: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किए ठाकुरजी के दर्शन, संतों से लिया आशीर्वाद

Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya visited Vrindavan temples
रमणरेती आश्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को वृंदावन के रमणरेती आश्रम स्थित श्रीरमण बिहारी, चिंताहरण महादेव और प्रेम मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोनों स्थानों पर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने संतों से वृंदावन कुंभ को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन

 
दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रात्रि विश्राम रमणरेती स्थित आश्रम में किया। रविवार को यहां श्रीरमण बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। कार्ष्णि गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया और वृंदावन कुंभ पर वार्ता की। इस दौरान गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित, हरदेव आनंद महाराज, गोविंदानंद महाराज भी मौजूद रहे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने चिंताहरण महादेव के भी दर्शन किए। 
विज्ञापन



वृंदावन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले प्रेम मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए। मंदिर का भ्रमण करते हुए उसकी सुंदरता और भव्यता को निहारा। यहां जगद्गुरु कृपालु महाराज के कृपापात्र अजय त्रिपाठी ने युगल छवि देकर उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके बाद परिक्रमा मार्ग स्थित निकुंज आश्रम में विजय कौशल से आशीर्वाद लिया। यहां कुटिया में बैठकर उनके साथ चर्चा की। करीब दो बजे उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेताओं के साथ भी चर्चा की। उनसे शहर की स्थिति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन के कार्य की गुणवत्ता बहुत खराब है। सड़क निर्माण में भी मानकों के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। मथुरा-वृंदावन मार्ग और अग्रसेन चौराहा से झंडा चौराहा तक सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। इसकी लिखित शिकायत भेजने को कहा।

नगर पंचायतों के अध्यक्षों से की मुलाकात, विकास पर चर्चा


रमणरेती आश्रम में उपमुख्यमंत्री ने जनपद की नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने मुलाकात की। उनसे विकास संबंधी जानकारी ली और समस्याओं को सुना। नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। नगर पंचायतों में फंड की कमी की भी जानकारी दी, जिससे वे महीनों से नगर पंचायतों के कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दे पा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed