फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm keshav prasad maurya rudely reply on villagers demands in mainpuri

मैनपुरी: ग्रामीणों की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, मुलायम सिंह ने क्यों नहीं बनवाई सड़क

Sat, 21 Dec 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
deputy cm keshav prasad maurya rudely reply on villagers demands in mainpuri
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी जिले के गांव रंपुरा में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने जब उपमुख्यमंत्री से बात की तोउनकी किरकिरी हो गई। उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मुलायम सिंह ने सड़क क्यों नहीं बनवाई। धरना खत्म करने को लेकर भी उन्होंने कोई आश्वासन देने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय व रमाशंकर तिवारी के साथ रंपुरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मोबाइल फोन का हैंडफ्री कर अनशन स्थल से ही फोन लगा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री से सड़क बनवाने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने निर्माण क्यों नहीं कराया। प्रेम सिंह ने फिर भाजपा का वोट बैंक होने का हवाला देकर उनसे अनशन समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से कहने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओँ की हुई किरकिरी

इस पर भी उपमुख्यमंत्री ने साफ कह दिया कि उन्हें जो कहना है कहें वे कुछ नहीं कहेंगे। इस बातचीत से भाजपा नेताओं की खूब किरकिरी हुई। फोन हैंडफ्री होने से सभी ने इस बात को सुना। इसकी चर्चा भी रही। 

भाजपा नेता प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि प्रभारी मंत्री होने के नाते उपमुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीणों की समस्या को रखा गया है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमवार को उपमुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात की जाएगी। निश्चित तौर पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed