फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave financial help to family of victim bjp worker in kasganj

भाजपा कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

Thu, 29 Nov 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave financial help to family of victim bjp worker in kasganj
भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने मृत भाजपा कार्यकर्ता के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर 10 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।    
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता जगदीश की भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम मौर्य श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए गुरुवार को पहुंचे। 
विज्ञापन


12 पत्थर मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे वहां बने पंडाल में गए, जहां उन्होंने मृतक भाजपा कार्यकर्ता को याद करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह बारह पत्थर मैदान से भाजपा कार्यकर्ता के घर हुल्का मोहल्ला पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बंधाया ढांढस

Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave financial help to family of victim bjp worker in kasganj
मृतक कार्यकर्ता की मां को आर्थिक सहायता का चेक देते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ता जगदीश के चित्र के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मृतक के पिता साहब सिंह व अन्य परिजनों में मां, बहन, भाइयों से मुलाकात करके सभी को ढांढस बंधाया और कहा कि भाजपा सदैव उनके साथ खड़ी है। वो करीब 25 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर रहे। 

उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख 30 हजार की सहायता का चेक दिया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।            

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बारह पत्थर मैदान पर बनाए गए हैलीपैड, मृतक कार्यकर्ता जगदीश के घर व मार्गों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने  डिप्टी सीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। 

जैसे ही उनका काफिला बारह पत्थर मैदान से चला वैसे ही इस मार्ग पर वाहनों के संचालन को रोक दिया गया। हुल्का बस्ती में जिस मार्ग से उनको गुजराना था वहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जिससे इस मार्ग पर सन्नाटे के हालात बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed