फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave big relief to electricity consumers in Agra

UP: 'किसी को नहीं रियायत...', डिप्टी सीएम के तेवर देख उड़े अफसरों के होश, बिजली उपभोक्ताओं को दी ये बड़ी राहत

Sat, 20 Sep 2025 11:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सरकारी भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाएं। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave big relief to electricity consumers in Agra
बैठक लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को आगरा में विकास भवन में सभी विभागों की समीक्षा की। जहां टोरेंट पर विद्युत उपभोक्ता के उत्पीड़न के आरोप लगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अधिकार टोरेंट को नहीं है। उन्होंने तत्काल कनेक्शन काटने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीवीवीएनएल ने 2010 में शहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था निजी कंपनी टोरेंट पाॅवर को सौंपी थी। करार की शर्त के अनुसार टोरेंट को दक्षिणांचल का बकाया वसूलना था, लेकिन 15 साल बाद अब टोरेंट बकायेदारों के कनेक्शन काट रही है। जिसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। 
विज्ञापन

 

भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने यह मुद्दा शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बैठक में उठाया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कनेक्शन काटने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सरकारी भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाएं। 

राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों का निस्तारण, निर्णीत मुकदमों की समीक्षा और निर्णय के 45 दिन में आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा चकमार्ग पर कब्जा नहीं होना चाहिए। राजस्व टीमें पैमाइश कराएं। अवैध कब्जों को तत्काल हटाएं।

 

दक्षिणांचल के संविदा कर्मियों पर आपराधिक मुकदमों का मामला बैठक में उठा। डिप्टी सीएम ने डीवीवीएनएल संविदा कर्मचारियों का सत्यापन कराने, अपराधी किस्म के कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने और विद्युत संविदाकर्मियों का क्षेत्र परिवर्तित करने के निर्देश दिए। 

 
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की समीक्षा में कार्य की धीमी प्रगति पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। कहा- सड़क और गलियों की ठीक से मरम्मत कराएं। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का जल्द सर्वे कराने, क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। नदियों के कटान से भूमि क्षरण रोकने को स्थायी समाधान का प्रस्ताव मांगा।

 

डीएपी व खाद वितरण में लापरवाही पर हुए नाराज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष बैठक में जनप्रतिनिधियों ने किसानों को डीएपी व अन्य खाद नहीं मिलने की शिकायत की। डिप्टी सीएम को बताया कि आगरा में आलू की खेती सबसे ज्यादा है। किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल रहा। खाद वितरण में लापरवाही पर डिप्टी सीएम नाराज हुए। कहा कि किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मांग के अनुरूप उन्हें आलू का बीज और खाद उपलब्ध कराएं।

 

सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
डिप्टी सीएम ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की सड़कों की समीक्षा की। कहा कि सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्त करने में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा बरसात खत्म हो चुकी है। एक-एक सड़क सर्वे कराएं। जनप्रतिनिधियों से सड़कों के प्रस्ताव लेकर उनका निर्माण व मरम्मत कराएं। निराश्रित गोवंश की समीक्षा में डिप्टी सीएम ने कहा कि गोवंश सड़कों पर मिला तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

 

2 अक्तूबर को फिर आऊंगा... गलत काम पर नहीं मिलेगी रियायत
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2 अक्तूबर को फिर आगरा आऊंगा। एक-एक विभाग और योजना की समीक्षा करूंगा। गलत काम पर किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। उन्होंने बैठक में बिन अनुमति गैर हाजिर रहे अधिकारियों को वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्राॅली में फंसी कार...मदद के लिए चीखते लोग, बुलडोजर से निकाले गए खून से लथपथ घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed