फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five tehsil workers injured as speeding car rams into tractor-trolley

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्राॅली में फंसी कार...मदद के लिए चीखते लोग, बुलडोजर से निकाले गए खून से लथपथ घायल

Sat, 20 Sep 2025 06:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

बुलडोजर की मदद से ट्रॉली के नीचे से कार को निकलवाया गया। सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Five tehsil workers injured as speeding car rams into tractor-trolley
जेसीबी से घायलों को निकाला गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर में अलीगंज-दरियावगंज मार्ग पर शुक्रवार रात कार बेकाबू होकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। कार में बैठे क्षेत्रीय लेखपाल और चार तहसील कर्मचारी घायल हो गए। हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लेखपाल रामप्यारे, नायब तहसीलदार के कार्यालय में तैनात आशीष सक्सेना, भूलेख कार्यालय में तैनात शिवम, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्येंद्र और विशाल थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा स्थित टीडीसी होटल में शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। 
विज्ञापन

 

रात करीब 11:30 बजे खाना खाकर कार से लौट रहे थे। कुछ ही दूर निकलने पर राजेश ईंट भट्ठे के पास सड़क पर खड़ी तंबाकू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में कार टकराकर ट्रॉली के नीचे फंस गई। घायल भी कार में फंस गए।

 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश तोमर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। बुलडोजर की मदद से ट्रॉली के नीचे से कार को निकलवाया गया। सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

वहीं लेखपाल की हालत गंभीर होने पर साथी तत्काल फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर कानपुर भर्ती कराया गया। यहां उपचार चल रहा है। तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार अलीगंज सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जैथरा सतीश चंद्र रात में ही घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें-MSME For Bharat: 'एमएसएमई से बनेगा देश सोने की चिड़िया...', अर्थव्यवस्था को गति देने में युवा निभाएं भूमिका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed