फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya answers to Akhilesh Yadav over CBI probe in illegal mining case

खनन घोटाला: सीबीआई जांच में फंसीं बी चंद्रकला और अखिलेश पर उपमुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

Sun, 06 Jan 2019 04:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya answers to Akhilesh Yadav over CBI probe in illegal mining case
उपमुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में सीबीआई की छापेमारी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। 

विज्ञापन


अखिलेश के इस बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राजनीतिक दलों को किसी भी जांच एजेंसी के खिलाफ बयान देने से पूर्व पहले सोच लेना चाहिए। सीबीआई निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दल यह चाहते हैं कि चुनाव से पहले जांच एजेंसियों के कार्यालयों पर ताला लगा दिया जाए तो ऐसा संभव नहीं है। रविवार को उपमुख्यमंत्री वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास पर सीबीआई के छापे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जांच एजेंसी जांच में जुटी है। सभी तथ्य एवं सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

राम मंदिर के मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर निर्माण को लेकर के सुनवाई होने वाली है। एक राम भक्त होने के नाते मुझे भी इस सुनवाई की प्रतीक्षा रहेगी। 

वहीं रामजन्म भूमि न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज द्वारा अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं महंत नृत्य गोपालदास का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन जो भी निर्णय लेना है वो सुप्रीम कोर्ट लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed