{"_id":"5ead8f3b8ebc3e90846655bc","slug":"deputy-cm-kasganj-news-agr440202942","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियों कांफ्रेंस से डिप्टी सीएम ने की पीडब्लूडी कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियों कांफ्रेंस से डिप्टी सीएम ने की पीडब्लूडी कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
कासगंज। डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दोपहर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के मजदूर एवं प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से रोजगार देना है।
सीएम मौर्य ने पचास करोड़ से ऊपर की शुरू की गई निर्माण परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समाजिक दूरी का पालन करें और मास्क, साबुन, सैनिटाइजर का प्रबंध रखा जाए। फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य की प्रगति बताई गई। सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मती कार्य के बारे में भी बताया गया। प्रस्तावित पीपे के पुल के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिले में चल रहे सेतु निर्माण के संबंध में भी बताया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि निर्माण योजनाओं में निर्माण संबंधी आपूर्ति सुचारु रूप से होगी। किसी भी तरह का अवरोध नहीं आने दिया जाएगा। यदि कहीं कोई परेशानी होती है तो इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दें। ताकि समस्या का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता सुधीर कुमार ने बिंदुवार डिप्टी सीएम को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान सहायक अभियंता एसपी सिंह, राजराम मुखरिया व अवर अभियंता मौजूद रहे।