फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Cm Dr. Dinesh Sharma Inauguration Oxygen Plant Review Meeting Of Covid-19

यूपी: तीसरी लहर में नहीं रहेगी ऑक्सीजन की कमी, आगरा के खंदौली में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया प्लांट का उद्घाटन

Thu, 01 Jul 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा के प्रभारी है, उन्होंने गुरुवार को खंदौली में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Deputy Cm Dr. Dinesh Sharma Inauguration Oxygen Plant Review Meeting Of Covid-19
आगरा में खंदौली के स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा के प्रभारी है। गुरुवार को डॉ. दिनेश शर्मा आगरा आए और उन्होंने खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट एक निजी बिजली कंपनी के फंडिंग से तैयार हो रहा है। आगरा में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत रही थी। जिसके बाद शहर में आठ स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की  योजना बनाई गई थी। 
विज्ञापन


खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा जनपद के पहले ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। केंद्र पर उन्होंने पीपल का पौधा भी लगाया और लोगों को मेडिकल किट वितरित कीं। 
विज्ञापन

100 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले इस प्लांट का निर्माण एक निजी बिजली कम्पनी ने सीएसआर फंड से किया है। यहां 30 बेड हैं। डिप्टी सीएम 11:30 बजे खंदौली पहुंचे। उनके साथ सांसद एसपी सिंह, विधायक राम प्रताप, एससी आयोग चेयरमैन डॉ रामबाबू हरित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के घर व्यक्त कीं संवदेनाएं
यहां से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने गए। पिछले दिनों जगवीर सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। उपमुंख्यमंत्री दोपहर को विश्विद्यालय के 95वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शाम चार बजे सैंया स्वाथ्य केंद्र पर निर्माणधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री आगरा में दो दिन के दौरे पर सुबह नौ बजे पहुंचे। वे कोरोना से दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकत करेंगे।


आखिरी बार 20 मार्च को आए थे प्रभारी जी
जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आखिरी बार 20 मार्च को आगरा आए थे। इसके बाद गुरुवार को दोबारा आएं हैं। पिछली बार उन्होंने सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई थीं। सर्किट हाउस में समारोह हुआ था। फिर दोपहर में सांसद, विधायकों के साथ जिला योजना बैठक में भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed