{"_id":"5df62c308ebc3e881b4c2a6a","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-slams-rahul-gandhi-over-savarkar-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर जैसा बनने के लिए राहुल गांधी को लेने होंगे कई जन्म: डॉ दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सावरकर जैसा बनने के लिए राहुल गांधी को लेने होंगे कई जन्म: डॉ दिनेश शर्मा
Mon, 16 Dec 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वीर सावरकर को देश भक्त बताते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। राहुल गांधी किसी भी स्थिति में सावरकर नहीं हो सकते हैं। सावरकर बनने के लिए उन्हें कई जन्म लेने होंगे। देश के लिए समर्पित होना होगा, जो वो नहीं कर सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री रविवार को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए थे। समारोह के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान का बयान पहले दिन आता है, उस पर अगले दिन यहां के कुछ नेताओं के फिर बयान शुरू हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से वीर सावरकर की तुलना नहीं की जा सकती। सावरकर ने जेल काटी, देश के लिए जीवन समर्पित किया। रेप इन इंडिया संबंधी राहुल गांधी के बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने देश को कलंकित करने का काम किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए राउटर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सेंट्रलाइज मॉनीटरिंग की व्यवस्था हो रही है। 14 दिन में बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। कोशिश होगी अप्रैल में परिणाम घोषित हो जाए।