{"_id":"618b6c285fef4c3b0a1c824a","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-attacks-samajwadi-party-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना, कहा- नहीं चाहिए घोटाले, नफरत और भ्रष्टाचार की दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना, कहा- नहीं चाहिए घोटाले, नफरत और भ्रष्टाचार की दुर्गंध
Wed, 10 Nov 2021 12:22 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:22 PM IST
सार
आगरा आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की डीएपी की समस्या दूर की जा रही है। सर्किट हाउस में अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आगरा: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि इस बार भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं है। इस बार मुकाबला सपा का मुकाबला बसपा से, बसपा का कांग्रेस से और कांग्रेस का मुकाबला छोटे दलों से है। इन दलों में दूसरे नंबर पर काबिज होने के लिए खींचतान है। डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
इत्र पर साधा निशाना
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले सपा व कांग्रेस मिले, बसपा ने बाहर से समर्थन दिया, फिर भी हार गए। इसके बाद सपा व बसपा मिले, कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया, फिर से हारे। अब छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधा और कहा कि पिछले सरकारों की जो नफरत की, सांप्रदायिकता की, तुष्टिकरण की, अपराधीकरण व भ्रष्टाचार की दुर्गंध है, वह किसी भी इत्र से दूर नहीं हो सकती है। इत्र चाहिए शुचिता व पारदर्शिता और सुशासन का।
विज्ञापन
छह मेट्रो पर सरकार ने किया काम
पिछली सरकार ने आधा मेट्रो किया, इस सरकार ने छह मेट्रो पर काम किया, उन्होंने आधा एक्सप्रेस वे किया, भाजपा सरकार में पांच एक्सप्रेस-वे व डिफेंस कोरिडोर पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा 23 हवाई अड्डों पर काम कर रहे हैं। 10 और को मंजूरी मिलने वाली है। बैठक में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आगरा: सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी का प्रत्याशी है कमल का फूल। हम गठजोड़ करने वाले लोग नहीं है। पार्टी का कार्यकर्ता कैडर आधारित है।
मेट्रो को निर्देश खोदाई से आम लोगों को परेशानी न हो
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में कुछ समस्याएं थीं, जिनके समाधान के लिए बात की है। मेट्रो के साथ विधायकों व जिलाधिकारी का समन्वय करने के लिए कहा गया है। मेट्रो का काम इस तरह से करने के निर्देश दिए गए हैं कि खोदाई से आम लोगों को परेशानी न हो। वहीं, टोरंट पॉवर को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ता का उत्पीड़न न होने पाए। बिजली की निर्बाध आपूर्ति जारी रहे। कैंट क्षेत्र के बकाया राशि का मुद्दा है, जिलाधिकारी के साथ बैठकर उसका समाधान किया जाना है।
अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त अभियान जल्द पूरा होगा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गड्ढा मुक्त अभियान की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी की निगरानी में विधानसभावार टीम बनाई गई हैं। अभियान चलाकर जल्द कामों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कॉलोनी जो एडीए की ओर से नगर निगम को सौंपी गई थी, उसमें धनराशि आवंटन कम था, उसके लिए अधिकारियों को आपस में बैठकर रुके हुए कामों पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में चल रही कुछ योजनाओं को 30 नवंबर और कुछ को 15 दिसंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जल्द लगाने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संस्कृति विभाग विभाग के अधिकारियों को बटेश्वर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। 12.5 फीट की प्रतिमा स्थापित की जानी है। साथ ही बटेश्वर में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है।
डीएपी पर 1600 रुपये की सब्सिडी दे रही सरकार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की कमी की शिकायतें आ रही थी, उस पर कृषि मंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आगरा में भी की है। डीएपी का आयात होता है। इसका उत्पादन कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ है। सरकार को इसकी लागत 2800 रुपये पड़ रही है। किसानों पर बोझ न पड़े, इसके लिए 1600 रुपये की सब्सिडी सरकार दे रही है। डीएपी के वितरण में जहां से शिकायत आई है, वहां वरिष्ठ अधिकारियों को वितरण व्यवस्था में लगाया गया है। आगरा में आपूर्ति जल्द पूरी होगी।
विकास कार्य तेजी से प्रारंभ हुए हैं
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ व आगरा में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों जगहों पर लक्ष्य के अनुरूप विकास काम तेजी के साथ प्रारंभ हुए हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। काम में तेजी लाने के निर्देश। वायरल व डेंगू पर समीक्षा की गई है। दवा की कोई कमी नहीं है। सरकारी अस्पतालों में कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण बदला हुआ है। विकास कार्य कई जगहों पर लक्ष्य ज्यादा हुए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम देश में एक-दो राज्यों से ही ज्यादा होगा। पेट्रोल-डीजल के दाम कम से महंगाई में कमी आएगी।
राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण की प्रगति पूछी। जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदायी संस्था को निर्देश देकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल नंदापुरा का काम पूरा हो चुका है। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 21 नवंबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा इसका उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
हवालात में युवक ने लगाई फांसी: मां का छलका दर्द कहा-खाना भी नहीं खा पाया और पुलिस ने मार डाला...