फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm dinesh sharma agra visit today

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज आगरा में, कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे

Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma agra visit today
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज ताजनगरी आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम दो घंटे का है। इस दौरान वो सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर रविवार को जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सर्किट हाउस जाएंगे। 11 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। 12 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Corona in Agra: ताजनगरी में 38 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2100 पार
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 38 नए कोरोना मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2103 पर पहुंच गया। इससे पूर्व पांच अगस्त को 35, छह को 38, सात को 30, आठ को 34 संक्रमित मिले थे। 

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 1694 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 308 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 66275 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना मरीज बढ़ने के साथ शहर में नौ और देहात में चार समेत रविवार को 13 नए कंटेनमेंट जोन और बढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed