फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak says BJP will win all 80 seats of Uttar Pradesh in Lok Sabha elections

Agra: आगरा में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा

Sat, 10 Sep 2022 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार दोपहर 3:30 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says BJP will win all 80 seats of Uttar Pradesh in Lok Sabha elections
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। ब्रजेश पाठक शनिवार दोपहर 3:30 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत। पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चार बार की हार से हताश हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहले तो विपक्ष से जुड़े सवालों को टालते रहे। फिर निशाना साधते हुए बोले चार बार की हार से सपा सहित पूरा विपक्ष हताश है। 2024 में विपक्ष का सफाया हो जाएगा। 80 की 80 सीटों पर भाजपा विजय पताका फहराएगी। एक दिन में तीन जिलों का दौरा करने निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सर्किट हाउस पहुंचे। स्वागत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। मदरसों के सर्वे के सवाल पर बोले कि अगर मदरसों में कुछ असामाजिक व गैर कानूनी गतिविधियां नहीं हो रहीं तो फिर किसी को डरने की क्या जरूरत है। प्रदेश में हर संस्था में कानून का राज कायम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि सपा सहित सभी विपक्षी दल हताश हैं। 2014, 2017, 2019 और 2022 चार बार इन्हें भाजपा ने करारी शिकस्त दी है। 2024 के बाद विपक्ष का सफाया हो जाएगा। इनके वोट प्रतिशत में इतनी गिरावट होगी कि यह मृतप्राय पार्टियां हो जाएंगी। कारण ये है कि सपा ने हमेशा गुंडे, माफिया, मवालियों को पुष्पित पल्लवित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह आजमगढ़ जिला जेल में जाकर अखिलेश यादव कुख्यात माफिया से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अच्छे ढंग से चल रही है। सभी विभाग बहुत बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं। आप तुलनात्मक अध्ययन स्वयं कर सकते हैं। अखिलेश के बार-बार निशाना साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसकी दुकान का शटर बंद हो चुका है अब वह ट्विटर व सोशल मीडिया तक सीमित है। 


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल से डेंगू के केस कम हैं। साल में दो बार सरकार ने संचारी रोग अभियान चलाया था। चंबल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ आई थी। स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed