{"_id":"5c320379bdec225710736083","slug":"deputy-cm-announced-vrindavan-mathura-road-will-be-construction-four-lane-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी को मिला 40 करोड़ का तोहफा, जल्द फोरलेन बनेगा मथुरा-वृंदावन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी को मिला 40 करोड़ का तोहफा, जल्द फोरलेन बनेगा मथुरा-वृंदावन मार्ग
Sun, 06 Jan 2019 07:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा-वृंदावन को 40 करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने मथुरा-वृंदावन मार्ग को फोर लेन किए जाने की योजना को हरी झंडी दिखा दी। उन्होंने कहा इस मार्ग के निर्माण के लिए संगठन के लोगों ने उनसे कई बार कहा था। उन्हें आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का भी उन्हें ब्यौरा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना एवं बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उनके मंत्रालय ने मथुरा वृंदावन मार्ग को 40 करोड़ की लागत से फोर लेन बनाए जाने का निर्णय लिया है। कुछ रुकावटें हैं उनको दूर कर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री रविवार को वात्सल्य ग्राम में निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में जनता ने हमें यकीन से अधिक प्यार दिया। राम मंदिर निर्माण का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद जल्द पूरी होगी। साध्वी ऋतंभरा ने वात्सल्य ग्राम के प्रकल्पों में सहयोग देने वालों की सराहना करते हुए नेत्र चिकित्सक डा. श्याम अग्रवाल को वात्सल्य ग्राम का अध्यक्ष और विक्रम वाधवा को महासचिव घोषित किया।
विज्ञापन
दो घंटे देरी से पहुंचे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने तय कार्यक्रम से दो घंटे देरी से 12:30 बजे वृंदावन पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पवन हंस हेलीपैड पर उतारा गया। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल आदि ने उनका स्वागत किया। वात्सल्य ग्राम पहुंचे पर साध्वी ऋतंभरा ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पटुका भेंट कर स्वागत किया। वहीं, डिप्टी सीएम ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरुआत की।
कार्यक्रम में गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, संजय भैया, अतुल कृष्ण भारद्वाज, मारुति नंदन बागीश, मथुरा वृंदावन महानगर अध्यक्ष चेतन पराशर, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, मुरारी लाल अग्रवाल, तरुण सेठ, जय भगवान अग्रवाल, मधु शर्मा, मुदिता शर्मा, महेश खंडेलवाल, विभोर प्रकाशम उपस्थित थे।
कार्यक्रम में गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, संजय भैया, अतुल कृष्ण भारद्वाज, मारुति नंदन बागीश, मथुरा वृंदावन महानगर अध्यक्ष चेतन पराशर, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, मुरारी लाल अग्रवाल, तरुण सेठ, जय भगवान अग्रवाल, मधु शर्मा, मुदिता शर्मा, महेश खंडेलवाल, विभोर प्रकाशम उपस्थित थे।