फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Darshan Banke Bihari Mandir Vrindavan At Hariyali Teej

हरियाली तीज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांकेबिहारी को झुलाया झूला

Wed, 11 Aug 2021 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 05:22 PM IST
सार

बुधवार को हरियाली तीज का पर्व है और श्रीबांकेबिहारी झूले में दर्शन दे रहे हैं, तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम बनाया और मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Darshan Banke Bihari Mandir Vrindavan At Hariyali Teej
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। निजी कार्यक्रम से मथुरा आए उप-मुख्यमंत्री ने हरियाली तीज पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में उप-मुख्यमंत्री ने हरियाली तीज पर झूले में विराजे आराध्य श्रीबांकेबिहारी को झूला झुलाया।
विज्ञापन


प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मथुरा दौरे पर आए। डिप्टी सीएम को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर बैठक करनी थी। इसके अलावा अपने गुरु कार्ष्णि शरणानंद महाराज से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। बुधवार को हरियाली तीज का पर्व है और श्रीबांकेबिहारी झूले में दर्शन दे रहे हैं, तो उन्होंने सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम बनाया और मंदिर पहुंचे। उप-मुख्यमंत्री ने पहले देहरी पर माथा टेका उसके बाद वह स्वर्ण रजत झूले पर विराजमान श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। श्रीबांकेबिहारी की पूजा अर्चना की उसके बाद उनको झूला झुलाया। उप-मुख्यमंत्री ठाकुर जी को झूला झुलाकर आल्हादित नजर आये। सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजा कराकर प्रसादी भेंट की। मीडिया से बचते हुए उन्होंने एक बार फिर वही दोहराया कि भाजपा एक बार फिर 300 प्लस सीट हासिल करेगी। बसपा, सपा के सम्मेलनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


वृंदावन: स्वर्ण हिंडोले में दर्शन दे रहे श्रीबांकेबिहारी, हरियाली तीज पर ब्रज के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed