हरियाली तीज: स्वर्ण हिंडोले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए भक्तों को दर्शन, उमड़ा जनसैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के फोटो खींचना और वीडियो बनाना प्रतिबंधित हो, लेकिन हरियाली तीज पर स्वर्ण हिंडोले में विराजमान बिहारी जी की छवि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। भक्तों ने हिंडोले पर विराजमान ठाकुर जी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इससे ठाकुर जी के दर्शन का लाभ लाखों लोगों ने वृंदावन के बाहर होते हुए भी उठाया। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है। अब मंदिर में इस आशय का बोर्ड सिर्फ औपचारिकता है। पिछले दिनों कोरोना में मंदिर के सेवायतों ने ही वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में तहरीर भी मंदिर प्रबंधन के स्तर पर दी गई, लेकिन बाद में मामला रफादफा हो गया।
-पट खुलने का समय-सांय 5.00 बजे
-शयन आरती- रात 10.55 बजे
-दर्शन बंद होने का समय- रात 11 बजे
पुष्पों की सेज पर ठाकुर जी ने किया विश्राम
हरियाली तीज पर 12 घंटे से अधिक समय तक भक्तों को दर्शन देने से थके ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी को सुगंधित पुष्पों की सेज पर रात्रि विश्राम कराया गया। इसके लिए ठाकुर जी की खास सेज तैयार की गई। बुधवार को हरियाली तीज पर प्रात:कालीन और सायंकालीन सेवा में नियमित से तीन घंटे से अधिक समय तक श्रीबांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए। यह दर्शन का दौर प्रात:काल पौने आठ बजे से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर दो बजे तक अनवरत चला। इसी प्रकार सायं पांच बजे से 11 बजे तक बिहारी जी भक्तों के बीच रहे। इस तरह लगातार कई घंटे तक खड़े रहने पर थकान के कारण उन्हें सुख प्रदान करने के लिए अंगसेवी सेवायत गोस्वामीजन ने गर्भगृह में सुख सेज पर सुगंधित पुष्पों की पंखुड़ियों के बीच विश्राम कराया।