फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy chief minister dinesh sharma reaches agra

आगरा में डिप्टी सीएम ने ऐसे लगाई शिक्षाधिकारियों की 'क्लास'

Thu, 11 May 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 May 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister dinesh sharma reaches agra
डा. दिनेश शर्मा आगरा में - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा गुरुवार सुबह आगरा पहुंचने के बाद अचानक ही शिक्षा भवन पहुंचे। यहां मंडल के शिक्षाधिकारी और आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का कार्यालय है। डिप्टी सीएम ने यहां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली अव्यवस्‍थाओं पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों क्लास लगा दी। 
विज्ञापन


इसे पहले सुबह आगरा में जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं को यह बताने आया हूं कि अब हम सत्ता में हैं। हमें अन्य सरकारों की तरह व्यवहार नहीं करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं का स्‍थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाएगा। डा. दिनेश शर्मा को प्रभारी मंत्री के रूप में आगरा जिले का प्रभार भी मिला है। इस उन्होंने कहा कि मैं भी महीने में खुद एक दो बार आगरा आऊंगा। कार्यकर्ताओं को लखनऊ तक आने की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन


यहां सीधे आगरा के शिक्षा भवन पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम ने सबसे पहले डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां हॉल में पंखा और पानी की व्यवस्‍था न होने पर नाराजगी जताई। कार्यालय में गंदगी देख नाराज हुए शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकारा भी। उन्होंने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को सभी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के अनुसार उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे होटल ताज विलास फतेहाबाद रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद दोपहर 1.15 बजे नगला टीन ताजगंज में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3.30 बजे कमिश्नरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
 

डीआईओएस ने भाजपा नेता पर लगाया था मारपीट का आरोप

deputy chief minister dinesh sharma reaches agra
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के महामंत्री सत्यदेव दुबे पर डीआईओएस कार्यालय में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया था। डीआईओएस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी कही। हालांकि बाद में दर्ज नहीं लेकिन यह मामला शहर में तूल पकड़ रहा था।

इधर भाजपा नेता का कहना था कि वे डीआईओएस के समक्ष अपने कार्य के लिए गए थे। मारपीट की बात को गलत बताया। माना जा रहा है कि बाद में भाजपा के स्‍थानीय पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत पार्टी संगठन से की। गुरुवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा के दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पहले उनके कार्यक्रम में शिक्षा भवन का निरीक्षण शामिल नहीं था। भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचने के बाद उनके अचानक शिक्षा भवन पहुंचने से हड़कंप मच गया।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed