फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   department cut electricity for not paying the bill the villagers attacked in Mainpuri

Mainpuri: बिल जमा न करने पर विभाग ने काटी बिजली, ग्रामीणों ने बोला हमला, लाइनमैन से मारपीट

Sun, 12 Jun 2022 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

जिले के ककर्रा गांव पर 70 लाख से अधिक बिजली विभाग का बकाया है। 95 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है। 

विज्ञापन
department cut electricity for not paying the bill the villagers attacked in Mainpuri
थाना बरनाहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली स्थित बिजली केंद्र से जुड़े ककर्रा गांव में बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर शनिवार शाम को0 गांव की बिजली काट दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज कर लाइनमैनों की पिटाई कर दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली। जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दिहुली बिजली केंद्र के गांव ककर्रा में 95 प्रतिशत नेवर पेड (कभी बिल न जमा करने वाले) बिजली उपभोक्ता हैं। गांव में 130 कनेक्शन हैं। प्रत्येक कनेक्शनधारी उपभोक्ता पर 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इस गांव में 70 लाख से अधिक रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को गांव में अवर अभियंता रवि शंकर ने अपनी टीम के साथ ककर्रा में डोर टू डोर लोगों से बात करके ओटीएस योजना में पंजीयन कराने के लिए कहा। मगर किसी ने भी पंजीकरण नहीं कराया। पंजीकरण नहीं कराने और बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली बंद करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार नामजद सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट 

बिजली बंद हुई तो रात 9.30 बजे ग्रामीणों ने दिहुली बिजली केंद्र पहुंचकर वहां मौजूद लाइनमैनों के साथ मारपीट की। उपकेंद्र पर रखे अभिलेख फाड़कर कर फेंक दिए। जेई रवि शंकर की तहरीर पर गांव के सुल्तान, मुकेश, बड़े, होरीलाल सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जेई रवि शंकर ने बताया कि इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सहित पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी पहलवान सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर नामदर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात लोगों की पहचान करार्ई जा रही है। सभी को जेल भेजा जाएगा।

पांच और गांव की बिजली भी काटी

बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग जिले में बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान चला रहा है। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले गांवों की बिजली काटी जा रही है। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर के नगला सारंग, लेखराजपुर के नगला बाग, बेवर के नगला भूटा, रैबारेमऊ, भदेही के गांव कुम्हौल में ट्रांसफार्मर से ही पूरे गांव की बिजली काटी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed