फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dentist Husband Accused Wife Affair With Boss

शिकवा: मैडम, मेरी पत्नी का उसके बॉस से अफेयर है...प्रमाण भी हैं, दंत चिकित्सक पति ने लगाया आरोप

Thu, 09 Dec 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Dec 2021 10:23 AM IST
सार

महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई के दौरान हैरान करने वाला केस सामने आया। पहले पत्नी ने पति पर बुरे बर्ताव और घर से निकालने का आरोप लगाया लेकिन जब पति सामने आया तो पूरा मामला बदल गया।

विज्ञापन
Dentist Husband Accused Wife Affair With Boss
जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह कलक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई कर रही थीं। तभी एक दंत चिकित्सक आईं और बोलीं, मैडम मेरे सास-ससुर मुझे घर से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं, पति दंत चिकित्सक है वह मेरा साथ नहीं दे रहा है, बल्कि बुरा बर्ताव करता है। मैं किराये के मकान में रहती हूं, इंसाफ दिलाइये। उपाध्यक्ष ने पति को बुलवाया तो, विवाद की तस्वीर उलट हो गई। पति ने आरोप लगाया, मैडम मेरी पत्नी का उसके बॉस से अफेयर है, उसके प्रमाण मेरे पास हैं, इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

पति को बुलाया
यह वाकया बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। महिला चिकित्सक द्वारा की शिकायत पर आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाने की इंस्पेक्टर से कहा, इनके पति को कॉल करो, अभी यहां बुलाओ। इंस्पेक्टर ने फोन लगाया। पति ने मोबाइल पर कहा, मैं कोर्ट में हूं। इंस्पेक्टर ने कहा, फटाफट आ जाओ। करीब 20 मिनट बाद पति आ जाता है। उपाध्यक्ष ने चिकित्सक पति और उनकी पत्नी को सामने बुलाया। पति से पूछा, तुम्हें क्या दिक्कत है अपनी पत्नी से।
विज्ञापन

पति ने दिखाए सबूत
पति आंखों में आंसू भर लाया और चार फोटो, होटल का बिल और लव लैटर सामने रख दिया। बोला, मैडम मेरी वाइफ का उसके बॉस से अफेयर चल रहा है। ये फोटो हैं जिसमें बॉस इनके गले में हाथ डालकर खड़ा है। होटल का बिल है, जिस कमरे में ये रुके थे। शादी को एक साल हुआ है। हम दोनों दंत चिकित्सक हैं। इनका बॉस भी दंत चिकित्सक है। भोपाल में अस्पताल चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बॉस के पिता का मेरे पास फोन आया था। उन्होंने कहा, तुम अपनी पत्नी को संभालो। क्यों, मेरा घर बर्बाद करने पर तुली है। बॉस की पत्नी को भी सब मालूम है। शादी के बाद भी इनके संबंध बॉस से बने हैं। जबकि इन्होंने मुझसे वादा किया था कि उससे कोई रिश्ता नहीं रखूंगी। पत्नी ने कहा, पति झूठ बोल रहे हैं। उपाध्यक्ष ने पत्नी से कहा मैं तुम्हारी सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवा लेती हूं। उपाध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी को फोटो व अन्य कागज सौंपते हुए कहा, उस होटल की फुटेज निकलवाएं। इनकी कॉल डिटेल निकलवाइए, ताकि सच सामने आए।  

ये शिकायतें भी आईं
- एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने आरोप लगाए कि प्रबंधन मेरा मानसिक शोषण कर रहा है। मैंने चार्ज हैंडओवर कर दिया। मुझे रिसीव नहीं दी गई। इस मामले में उपाध्यक्ष ने डीआईओएस से कहा, दो घंटे में इन्हें रिसीविंग दिलवाइए। 
- हाथरस निवासी महिला ने कहा मेरी बहन के दामाद ने मेरी बेटियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने एफआईआर के सात दिन बाद मेडिकल कराया। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उपाध्यक्ष ने सीओ से कहा, मेडिकल में देरी पर विवेचक को नोटिस दीजिए।
- धनौली निवासी युवती अपनी मां के साथ पहुंची। बताया कि काउंसिलिंग के बाद पति साथ ले गया था। अब फिर छोड़ दिया है। उपाध्यक्ष ने सीओ से कहा, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराइए। मुझे शाम तक सर्किट हाउस में इसकी रिपोर्ट चाहिए। 
- तोरा स्थित कवि रत्न श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई कि कक्षा 1 से 8 तक स्ववित्त पोषित विद्यालय में बारहवीं तक अवैध कक्षाएं चल रही हैं। शिक्षक फर्जी हैं। उपाध्यक्ष ने डीआईओएस को फोन किया। कहा, आप कॉलेज पहुंचें, मैं वहीं आती हूं। 

डीपीओ से मांगी रिपोर्ट
डीपीओ को एक-एक शिकायत लिखाई है। महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा। शिकायतों पर निस्तारण की रिपोर्ट डीपीओ प्रस्तुत करेंगे। कुछ मामलों में जांच होगी। न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। - सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग 
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीद हुआ आगरा का लाल, बेटे पृथ्वी का दिया तोहफा देख बार-बार रो रहे पिता, कहा था-ये घड़ी आपके लिए, कभी नहीं रुकेगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed