फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dentist Doctor Dispute Wife Condition Husband Not Visits Woman Patients in agra

Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता

Sun, 27 Nov 2022 09:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसलिए वह उसे समय नहीं देता है। कुछ भी कहने पर दोनों के बीच में आए दिन झगड़े शुरू हो गए। 

विज्ञापन
Dentist Doctor Dispute Wife Condition Husband Not Visits Woman Patients in agra
couple demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा की पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंन्द्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर काउंसलर भी चकरा गए। झगड़ा शक का ही था, लेकिन सवाल रोजी रोटी का भी था। मामला कुछ ऐसा था कि यहां पत्नी के शक अपने डेंटिस्ट पति पर था। तकलीफ इस बात से थी कि पति महिला मरीजों को अकेले देखता था। शक में ये रार इतनी बढ़ी कि रिश्ता टूटने तक की नौबत आ गई। नाराज होकर पत्नी मायके आ गई और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद ये पूरा मामला परिवार परामर्श केंन्द्र पहुंचा।  पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसलिए वह उसे समय नहीं देता है। कुछ भी कहने पर दोनों के बीच में आए दिन झगड़े शुरू हो गए। 

विज्ञापन


रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में अजीब मामला सामने आया। थाना ताजगंज निवासी एक दंपती काउंसलिंग के लिए पहुंचे। जहां महिला ने डेंटिस्ट पति पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पति डेंटिस्ट है उसके पास महिला मरीज आती हैं और वह उन्हें अकेले देखता है। उसने कई बार मरीजों को देखते हुए नर्स साथ रखने के लिए कहा है, लेकिन पति उसकी बात नहीं मानता है। महिला का कहना है कि पति महिला मरीजों से फोन पर बातें करता है। अगर वहकुछ कहती है तो उससे झगड़ा करता है। 
विज्ञापन


वहीं पति का कहना है कि पत्नी के सारे आरोप गलत हैं। कभी-कभी मरीज ज्यादा होने की वजह से पत्नी का फोन नहीं उठा पाता हूं तो वो मुझ पर शक करती है। पत्नी ने पति से कहा कि वह उसके साथ जाने के लिए राजी है, लेकिन पति महिला मरीज देखते समय नर्स साथ रखेंगे। वही उसका फोन उठाएगा और उसे पूरा समय देगा। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि पत्नी की शर्तें मंजूर करने पर दोनों में सुलह हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा पूनम हत्याकांड: बहन की हत्या के बाद पहले बाइक, फिर कार से भागा आरोपी भाई, पुलिस को मिले अहम सुराग

पुलिस कर्मी पर हुआ मुकदमा

परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी को साथ ले जाने से मना करने पर सिपाही पर मुकदमा दर्ज हो गया। मलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाल युवती की शादी ताजगंज के थाना क्षेत्र के रहने वाले पुलिस सिपाही के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता क्योंकि उसके किसी और के साथ संबंध हैं। इसकी शिकायत पुलिस में की। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग में पति ने पत्नी को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed