फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा पूनम हत्याकांड: बहन की हत्या के बाद पहले बाइक, फिर कार से भागा आरोपी भाई, पुलिस को मिले अहम सुराग

Sun, 27 Nov 2022 08:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
first bike then accused brother ran away from the car after killing the sister
मृतका पूनम का फाइल फोटो, घायल नीलू - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के भोगीपुरा में बहन पूनम चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या और भाभी नीलू को निशाना बनाने के बाद आरोपी ललित उर्फ निक्कू चौधरी बाजार में होकर भागा था। मददगार ने उसे बाइक से कैंट क्षेत्र में छोड़ा था। इसके बाद वह एक कार से आगरा की सीमा से बाहर निकल गया। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। छह लोग रडार पर है, जिन्होंने आरोपी की मदद की। कई जगह दबिश भी दी गई है।


शाहगंज के भोगीपुरा में शनिवार सुबह शूटर ओपी और लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने संपत्ति के विवाद में बहन पूनम और भाभी नीलू चौधरी पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस पहुंची तो घर में पूनम की लाश मिलीं। उसे दो गालियां लगी थीं। वहीं भाभी नीलू घायल मिली। उनके हाथ की बाजू से गोली छूकर निकली थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ करने पर पता चला कि निक्कू घर के पीछे गली से भागा था। यहां से रूई की मंडी डबल फाटक की तरफ निकला जा सकता है।
 
first bike then accused brother ran away from the car after killing the sister
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि निक्कू ने रूई की मंडी में एक परिचित को बुलाया था। वह उसके साथ बाइक पर गया था। इसके बाद कैंट क्षेत्र में पहुंचकर कार में बैठा था। इसके बाद कहां गया यह पता नहीं चल सका। उसके आगरा की सीमा से बाहर जाने की आशंका है। इस पर पुलिस की टीम दबिश में लगी हैं। आरोपी की काल डिटेल भी खंगाली गई। इससे भी पुलिस को कई जानकारी हाथ लगी हैं। पुलिस के निशाने पर छह से अधिक लोग हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कई स्थान पर दबिश भी दी है।
 
first bike then accused brother ran away from the car after killing the sister
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी निक्कू चौधरी की तलाश की जा रही है। संभावित स्थान पर दबिश दी गई है। वह नहीं मिला है। टीम लगी हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
first bike then accused brother ran away from the car after killing the sister
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हक मांगने पर देवर ने चलाईं गोलियां

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के मामले में घायल नीलू चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें देवर निक्कू को नामजद किया है। उन्होंने कहा है कि वह सुबह 10:30 बजे घर पर ननद पूनम के साथ मौजूद थीं। वह अपनी हक की दुकान पर ताला लगा रही थीं। तभी निक्कू आ गया। वह ताला लगाने के बारे में पूछने लगा। उन्होंने उससे यही कहा कि इसमें हमारा भी हक है। तुम 11 महीने से 80 हजार किराया लेते हो, देते नहीं हो। इसलिए ताला लगा रही हूं। इस पर निक्कू कुछ नहीं देने की कहने लगा। कोर्ट जाकर लेने के लिए धमकी दी। वह दुकान खोलने की कहने लगा। इसके बाद गोलियां चला दीं। पूनम की हत्या कर दी। उन पर भी गोलियां चलाईं। वह बच गईं। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
first bike then accused brother ran away from the car after killing the sister
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद रात में हुआ अंतिम संस्कार 

पूनम के शव का पोस्टमार्टम शनिवार रात 8:30 बजे हो गया था। इसके बाद शव को घर लाया गया। परिवार के कुछ ही लोग आए थे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को भी घर के बाहर बना बाजार नहीं खुल रहा था। दोपहर में 12 बजे बुआ निर्मला सिंह आईं थीं। उन्होंने दुकानदारों से बात की। इसके बाद बाजार खुल गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed