{"_id":"61361bcc7b65fa5cde2e038a","slug":"dengue-patients-found-of-firozabad-treatment-in-sn-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन कॉलेज में भर्ती शिकोहाबाद के मरीज में डेंगू मिला, दो मरीज हुए ठीक, दो संदिग्ध भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन कॉलेज में भर्ती शिकोहाबाद के मरीज में डेंगू मिला, दो मरीज हुए ठीक, दो संदिग्ध भर्ती
Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रभार दिया है। इनको विशेषज्ञ के तौर पर फिरोजाबाद में डेंगू से निपटने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन कॉलेज में भर्ती शिकोहाबाद और फिरोजाबाद के एक-एक मरीज में डेंगू मिला है, इसकी हालत ठीक है। राहत की बात है कि बाल रोग विभाग के वार्ड में डेंगू का नया मरीज नहीं मिला। यह दूसरा दिन है, जब एसएन में बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। डेंगू वार्ड में 32 मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग के वार्ड में 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। एलाइजा जांच में शिकोहाबाद और फिरोजाबाद के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। आगरा में यहां का कोई नया मरीज नहीं मिला। अन्य मरीजों की हालत में भी सुधार हो रहा है। बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। दूसरे दिन भी किसी बच्चे में डेंगू नहीं मिला। दोनों ही वार्ड में 32 मरीज भर्ती हैं, सोमवार को दो मरीज ठीक होकर घर भेज दिए हैं, पांच संदिग्ध भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. आशीष को फिरोजाबाद भेजा
फिरोजाबाद में डेंगू की भयावह स्थिति को देख शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रभार दिया है। इनको विशेषज्ञ के तौर पर फिरोजाबाद में डेंगू से निपटने की जिम्मेदारी दी है। डॉ. गौतम ने बताया कि चार दिन से वह फिरोजाबाद में डेंगू नियंत्रण में लगे हैं। व्यस्कों की स्थिति में सुधार हुआ है और बच्चों में डेंगू की स्थिति संभालने में लगे हुए हैं। दरअसल, बीते महीने इनका तबादला हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बेहतर कार्य के चलते इनको तबादला स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान
आगरा: डेंगू के दो मरीज और मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 29 भर्ती, आगरा के लिए राहत की खबर, नहीं मिला नया मरीज