{"_id":"618bc18897745452695b8490","slug":"dengue-patients-died-in-agra-now-seven-person-die-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डेंगू के 16 नए मरीज मिले, एक की मौत, मृतक संख्या बढ़कर हुई सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डेंगू के 16 नए मरीज मिले, एक की मौत, मृतक संख्या बढ़कर हुई सात
Thu, 11 Nov 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:14 AM IST
सार
आगरा में अब डेंगू के 918 मरीज हो गए हैं। बकौल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अब तक सात मरीजों की जान जा चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में दो, जिला अस्पताल में सात मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा: जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बुधवार को डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं, अब आगरा में कुल मरीज 918 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट टीम में डेंगू से एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब डेंगू से मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को 280 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें से बुखार के 16 मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें से दो मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, सात जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बाकी के निजी अस्पताल में हैं। ऑडिट टीम की जांच में नौ साल की बच्ची की मौत की वजह भी डेंगू मिली है। इसकी बीते दिनों निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब डेंगू से मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
मलेरिया से राहत, इस बार सबसे कम मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि इस साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आए, लेकिन मलेरिया से राहत रही। इस साल 23 लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 2016 में मलेरिया के मामले मिले थे। इस साल 98 में पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
साल डेंगू मलेरिया
2015 219 97
2016 329 98
2017 64 85
2018 190 85
2019 144 81
2020 25 25
यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना, कहा- नहीं चाहिए घोटाले, नफरत और भ्रष्टाचार की दुर्गंध