फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue

डेंगू से लडने की आई बारी, पूरी नहीं है तैयारी

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
dengue
वार्ड संसारपुर में आबादी के बीच में हुआ जलभराव - फोटो : MAINPURI
फोटो-3 और 4
विज्ञापन

डेंगू से लड़ने की आई बारी, पूरी नहीं है तैयारी
जलनिकासी के नहीं किए इंतजाम, न दवा का हुआ छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। डेंगू से लड़ने के लिए शासन ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पहले ही तैयारियां पूरी होंगी तो डेंगू को हराना आसान होगा, लेकिन जिले में डेंगू से लड़ने के लिए तैयारी पूरी नहीं है। केवल निर्देशों के सहारे ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू को हराने के दावे कर रहा है। बीते वर्ष भी इन्हीं खोखले दावों ने कई लोगों की जान ले ली थी।
बारिश के बाद डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो जाते हैं। डेंगू को फैलने से रोका जा सके इसके लिए पहले ही शासन ने तैयारी के निर्देश दिए हैं। जिले में जिम्मेदार तैयारियां के नाम पर केवल खानापूरी कर रहे हैं। एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अब तक न तो जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई पहल हुई है और न ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार डेंगू से बीते वर्ष जैसे हालात नहीं रहेंगे। बीते वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां इसी ढर्रे पर थीं। इसके चलते अगस्त से लेकर अक्तूबर तक 25 लोगों को डेंगू से जिले में जान गंवानी पड़ी थी। जान गवांने वालों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन

जहां मिला था डेंगू वहां आज भी जलभराव
बीते वर्ष शहर से सटे नगला निरंजन और संसारपुर में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिले थे। मौत का आंकड़ा भी यहां अधिक था, लेकिन बीते वर्ष की तरह इस बार भी यहां आबादी के बीच में जलभराव बना हुआ है। इससे निजात पाने और दवा का छिड़काव कराने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच बंद कराना नहीं उपाय
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भले ही कोई ठोस रणनीति नहीं है, लेकिन बीते वर्ष जो स्वास्थ्य विभाग ने किया वह कोई उपाय नहीं है। जिला अस्पताल में तेजी से डेंगू मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड जांच पर रोक लगा दी थी। इसके बाद लैब की जांच में भी 110 लोग डेंगू से पीड़ित मिले थे।
ये कराने होंगे उपाय
-जलनिकासी के इंतजाम कराने होंगे
-डीडीटी का छिड़काव कराना होगा
-लोगों को करना होगा जागरूक
-डेंगू जांच के लिए करानी होगी व्यवस्था
सीएमओ डॉ. एके पांडेय से दो टूक
प्रश्न: इस बार डेंगू से निपटने के लिए क्या तैयारी है।
जवाब: जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करा दी गई है। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
प्रश्न: बीते वर्ष भी इंतजामों के बाद डेंगू फैला था, इस बार क्या खास होगा।
जवाब: स्वास्थ्य विभाग तैयार है, जल्द ही दवा आदि का छिड़काव कराया जाएगा। हालात बीते वर्ष जैसे नहीं होंगे।
प्रश्न: कई मोहल्लों में आज भी जलभराव की स्थिति है, इससे कैसे निपटेंगे।
जवाब: नगर निकाय और पंचायत राज विभाग से सहयोग मांगा गया है। वहीं प्रधानों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
प्रश्न: जिले में इलाज को लेकर क्या व्यवस्थाएं की गई हैं।
जवाब: जांच से लेकर इलाज के इंतजाम पूरे हैं। जिला अस्पताल में लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed