{"_id":"6362ace6103d2a37243b20b2","slug":"dengue-knock-in-mallah-nagar-youth-turned-out-to-be-infected-kasganj-news-agr5520628144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लाह नगर में डेंगू की दस्तक, युवक निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लाह नगर में डेंगू की दस्तक, युवक निकला संक्रमित
विज्ञापन

जिला में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 61 पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। अब सोरों के मल्लाह नगर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक युवक डेंगू संक्रमित निकल आया है। जिससे जिला में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 61 पर पहुंच गया है। संक्रमित को जिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।
जिला में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार ही मरीज सामने आते जा रहे हैं। विभाग द्वारा डेंगू मच्छर की रोकथाम के लिए समुचित कदम न उठाए जाने से नए-नए क्षेत्र चपेट में आते जा रहे हैं। अजय (22) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मल्लाह नगर सोरों के बुखार आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर उसका रक्त परीक्षण कराया, जिसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। युवक के डेंगू संक्रमित निकल आने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने के नाम पर भी लापरवाही हो रही है। उनको विभाग समुचित इलाज तक नहीं दे पा रहा। संक्रमितों को अस्पताल से घर भेज दिया जाता है। जिससे परिवार के अन्य सदस्यों के चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
युवक के डेंगू संक्रमित निकलने के बाद टीम को गांव में भेजकर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम भी परिवार के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों की जांच करेगी।
-आलम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी