फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever Three Die Include Nine Months Baby Kasganj Today News

कासगंज में बुखार का कहर: नौ माह की बच्ची सहित तीन की मौत, अब तक 64 लोगों ने तोड़ा दम

Mon, 04 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम हिम्मतपुर सई में बुखार से युवक की मौत के बाद शिविर लगाया। शिविर में बुखार, सर्दी खांसी, जुकाम आदि के पीड़ित 60 मरीजों की जांच की गई। 

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever Three Die Include Nine Months Baby Kasganj Today News
कासगंज के अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद में जानलेवा बुखार से नौ माह की बच्ची सहित तीन और लोगों की मौत हो गई। बुखार व डेंगू से अब तक जिला में 64 जानें जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविरों से भी लोगों को सही ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं। 

विज्ञापन

शहर के झंडा चौक निवासी विजय की पुत्री माही (9 माह) को एक अक्तूबर को तेज बुखार आया। चिकित्सकों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। यहां शनिवार देररात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के गनेशपुर निवासी मुहीम (13) पुत्र हमीद खान पिछले को 15 दिन पहले तेज बुखार आया। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन लाभ नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। इसके बाद दिल्ली के सफरदरजंग ले जाया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव के अख्तर, उनकी पुत्री फईम (17) , सिमरन (19), फराना पुत्री नसीम, सादाव शेख पुत्र मुबीरुल तेज बुखार के चलते  अलीगढ़ मे भर्ती है। इस गांव के हालात काफी विकराल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आवाजी निवासी  रुखसार (30) पत्नी अब्दुल जब्बार को एक अक्तूबर को तेज बुखार आया। निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने पर लाभ नहीं मिला। इसके बाद  परिजन अलीगढ़ ले गए। जहां देररात उनकी मौत हो गई। इस बस्ती में बुखार से यह दूसरी मौत है।


हिम्मतपुर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम हिम्मतपुर सई में बुखार से युवक की मौत के बाद शिविर लगाया। शिविर में बुखार, सर्दी खांसी, जुकाम आदि के पीड़ित 60 मरीजों की जांच की गई। टीम में डॉ. विकास भारती,  रजी अहमद, एलटी जीशान खान व राजेश कुमार शामिल रहे।

मैनपुरी में जानलेवा बीमारी: बुखार से महिला सहित नौ मरीजों की मौत, एक गांव में मिले 50 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed