फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever In Etah Nine Person Died Today

एटा में बुखार का कहर: 24 घंटे में बच्ची सहित नौ लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग एटा में बुखार की रोकथाम में कामयाब नहीं हो रहा है, सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। पलंग भरे हुए हैं। इलाज के लिए चिकित्सकों के यहां लंबी कतारें लगती हैं।

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever In Etah Nine Person Died Today
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में बुखार का कहर जारी है। 24 घंटे के अंतराल में दो साल की एक बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में पांच, जलेसर व निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो लोगों की जान गई है। मारहरा के गांव सिरसा बदन में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव में गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक चार व्यक्तियों की मौत हो गई। श्यामपाल पुत्र मान सिंह और निरंजन पुत्र किशनलाल  का इलाज चार दिन से निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था। जहां इनकी मौत हो गई। वहीं राजवती पत्नी हेम कुमार को गुरुवार को बुखार आया। परिजन कस्बे में एक क्लीनिक पर ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन कासगंज लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। पार्वती पत्नी चंद्रपाल का इलाज पांच दिन से फरीदाबाद में चल रहा था। शुक्रवार को इनकी मृत्यु हो गई। मिरहची निवासी  मदनलाल की पुत्री नन्हीं (17) को कई दिन से बुखार आ रहा था। कस्बा में ही इलाज चल रहा था। गंभीर स्थिति में परिजन उसे एटा ले गए। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन


निधौलीकलां के मोहल्ला छेती निवासी 16 वर्षीय ज्योति पुत्री रामेश्वर को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बे में इलाज करा रहे थे। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। इसी मोहल्ले का 14 वर्षीय गुफरान पुत्र गब्बर अली को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन अलीगढ़ के निजी अस्पताल में गए, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जलेसर के मोहल्ला अग्रेयान में मोती मस्जिद के इमाम कारी मुजीब की दो वर्षीय पुत्री मलया को तीन दो दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव टिमरुआ निवासी राखी पुत्री कर्मवीर को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन आगरा ले गए, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

चार में मिले डेंगू के लक्षण
गांव सिरसा बदन में तीन स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर 72 मरीजों की जांच की गई। चार में डेंगू के लक्षण मिले। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया गांव में प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। एक दर्जन से अधिक लोग कासगंज व आगरा में इलाज करा रहे हैं। एक व्यक्ति की मौत लिवर खराब होने से हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति स्वस्थ था, सुबह के समय अचानक उसकी मौत हो गई। गांव में जांच के दौरान 18 घरों में फ्रिज व कूलर में लार्वा मिला। लार्वा नष्ट कराया और गांव में फॉगिंग सहित मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से किसी की मौत की सूचना नहीं है। सिरसा बदन में बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया। वहीं गांव में खुद जाकर लोगों से बात की। झोलाछाप से इलाज न लेने की बात कही है। सभी रोगियों की जांच कर दवा वितरित की गई है। 

ये भी पढ़ें...
राहत: ताजनगरी में अब कोई कोरोना संक्रमित नहीं, जिलाधिकारी ने की https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/agra-corona-virus-free-no-positive-case-in-cityमास्क पहनने और सतर्कता बरतने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed