{"_id":"5da4ac598ebc3e012d681192","slug":"dengue-and-chikungunya-patients-found-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में बुखार का 'डबल अटैक', डेंगू और चिकनगुनिया ने पसारे पैर, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में बुखार का 'डबल अटैक', डेंगू और चिकनगुनिया ने पसारे पैर, ऐसे करें बचाव
Tue, 15 Oct 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
आगरा मंडल में डेंगू और चिकनगुनिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब की जांच में सगे भाई-बहन समेत पांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक चिकनगुनिया का मरीज मिला है। इसके अलावा मथुरा के चार, फिरोजाबाद और एटा के एक मरीज भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में 11 अक्तूबर को 21 मरीजों के नमूने जांच के लिए आए। इसमें से 11 मरीजों में डेंगू और एक में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इसमें से ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी दो साल का बच्चा और पांच साल की बच्ची को डेंगू की पुष्टि हुई है। यह दोनों सगे भाई-बहन हैं।
नगला पदी निवासी 20 साल के युवक, बमरौली अहीर निवासी 10 महीने की बच्ची और नाई की मंडी रहने वाले छह साल की बच्ची को भी डेंगू हुआ है। अछनेरा रहने वाला 25 साल के युवक को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। इस सीजन का पहला और जनवरी से अब तक चिकनगुनिया का दूसरा मरीज है।

Trending Videos
डेंगू की बात करें तो इसे पहले नौ मरीज थे, यह संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि चिकनगुनिया का मरीज अछनेरा का निवासी है, लेकिन वह हैदराबाद में नौकरी करता है, वहां से बीमारी लगी है। अन्य मरीजों के घरों पर स्वास्थ्य टीम जांच करने मंगलवार को जाएगी।
एसएन की जांच में इनमें भी हुई डेंगू की पुष्टि
मथुरा निवासी सात साल की बच्ची, 32 साल की महिला, 24 साल का युवक और 36 साल के युवक को डेंगू हुआ है। फिरोजाबाद जसराना निवासी 30 साल की महिला और एटा की पांच साल के बच्चे में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज चल रहा है।
ऐसे फैलता है डेंगू
- बुखार से पहले जाड़ा लगता है, बदन टूटता है।
- सिर-जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द और लाल होना।
- मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते पड़ जाना।

ऐसे करें बचाव
- कूलर की टंकी से पानी खाली कर दें।
- आसपास जलभराव न होने दें।
- फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं।
- मच्छरदानी का उपयोग करें।
- जलभराव में मिट्टी के तेल की बूंदें छिड़क दें।
चिकनगुनिया के लक्षण
पीठ दर्द, सिर दर्द, थकान महसूस करना, गले में खराश
तेज बुखार होने पर पैर, हाथ और कलाई में हल्की सूजन