{"_id":"5ecab00b8ebc3e905a08eb5b","slug":"dengu-mainpuri-news-agr443143690","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ डेंगू का डंक रोकने की भी करनी होगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ डेंगू का डंक रोकने की भी करनी होगी तैयारी
विज्ञापन
24एमएनपी-08-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू के डंक से भी बचना होगा। इसके लिए प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ को पत्र भेजा है।
वर्ष 2019 में जिले में डेंगू का प्रकोप था कि 118 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए थे। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू से पीड़ित पांच लोगों की मौत भी हुई थी। इसी को देखते हुए निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ को डेंगू से बचाव की तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी और संक्रामक रोग प्रभारी को डेंगू से बचाव के लिए बचाव कार्य शीघ्र चलाने के निर्देश दिए हैं। शहर के सभी इलाकों में डीडीटी छिड़काव के साथ लोगों को जागरूक किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
गत वर्ष इन इलाकों में रही थी डेंगू की दहशत
- वंशीगोहरा
- मलिक मिल कॉलोनी
- संसारपुर
-खरगजीत नगर
- नगला रते
विभाग की क्या हैं तैयारी
सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि जिला मलेरिया अधिकारी और सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करें। वहीं बचाव के लिए छिड़काव आदि कराया जाए। यदि कहीं जलभराव की स्थिति है तो वहां नगर पालिका और ग्राम पंचायत का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। संक्रामक रोग प्रभारी और चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ