{"_id":"5dc308e88ebc3e5af74db79d","slug":"dengu-mainpuri-news-agr41404522","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/ किशनी। जिले में संचारी रोग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेंगू और बुखार से पीड़ित दो और मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। बुखार से पीड़ित वृद्ध ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, तो डेंगू से पीड़ित महिला की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं को डेंगू से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा किशनी के सदर बाजार निवासी सुधीर सविता की 30 वर्षीय पत्नी रेनू को पिछले सात दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुुसार पिछले बुधवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में रेनू को भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली में उपचार के दौरान रेनू की मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी 98 वर्षीय मौजी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले के गूजापुर निवासी धर्मवीर की 19 वर्षीय पत्नी सरिता तथा लोधीपुर निवासी किशन यादव की 24 वर्षीय पुत्री सरिता को डेंगू से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सभासद की पत्नी और बच्चे डेंगू की चपेट में
घिरोर। कस्बा घिरोर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला अखई के सभासद आशुतोष गुप्ता की पत्नी रेखा 35, पुत्र यशु 16, प्रिंस 13 को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उन्होंने कस्बा में ही इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं मिला। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर
परिजनों ने तीनों को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
डेंगू से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। घिरोर में सभासद के घर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉक्टर एके पांडेय, सीएमओ।