फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu, inspaction, minister, mainpuri

कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे छाछा गांव, डेंगू और वायरल बुखार पीड़ितों का हाल जाना

Sun, 03 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
dengu, inspaction, minister, mainpuri
गांव छाछा में पीड़ितों से जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री - फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फटकार के बाद जहां प्रशासनिक अधिकारी जिलेभर में सतर्क हो गए हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भी रविवार शाम को छाछा गांव पहुंचकर डेंगू और वायरल बुखार पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाकर लोगों का उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव छाछा पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले डेंगू से मरने वालों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वे डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ितों के घर पहुंचे और हरसंभव उपचार का भरोसा दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से मुलाकात की। गांव में सफाई व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू का उपचार उपलब्ध है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत चिह्नित अस्पतालों में भी डेंगू का उपचार निशुल्क लिया जा सकता है। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते पहल कर ली होती तो इतनी संख्या में लोग बीमार नहीं होते। कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए कि छाछा में नियमित स्वास्थ्य टीम भ्रमण करें, जिससे कि डेंगू पर नियंत्रण रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू से किसान की मौत
मैनपुरी/कुरावली। डेंगू से पीड़ित एक मरीज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरे ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की जांच में दो और मरीजों को डेंगू निकला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी 50 वर्षीय किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र रतीराम लगभग 10 दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे थे।
शुक्रवार की रात उन्हें मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार की रात लगभग एक बजे उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जब तक परिजन वाहन की व्यवस्था करते तब तक वीरेंद्र की मौत हो गई। कुरावली क्षेत्र के गांव ढिवैया निवासी पचास वर्षीय सुभाष पुत्र वीरेंद्र सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। परिजनों के अनुसार यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।

रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सुभाष की डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। इसके अतिरिक्त एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव टिकसुरी निवासी नीतू तिवारी पुत्री ब्रजेश कुमार व शहर के भांवत चौराहा निवासी 60 वर्षीय दीनदयाल को जिला अस्पताल की जांच में डेंगू पाया गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed