{"_id":"5dac94d58ebc3e93aa193c41","slug":"dengu-in-mainpuri-mainpuri-news-agr411601230","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छाछा में दहशत, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से छाछा में दहशत, एक युवक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। शहर के मोहल्ला संसारपुर के बाद अब भोगांव के छाछा में डेंगू के मरीज बढ़ने से लोग दहशत में हैं। छाछा निवासी डेंगू से पीड़ित एक युवक की आगरा में मौत हो गर्ई। वहीं गांव में आठ अन्य मरीजों में डेंगू निकला है। जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है।
जिले में संचारी रोग कम नहीं हो रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों के अनुसार रविवार को भोगांव के छाछा निवासी 37 वर्षीय लतीफ की आगरा में डेंगू से पीड़ित होने पर मौत हो गई। गांव छाछा में इसके अतिरिक्त दुर्गेश चतुर्वेदी, उनकी पत्नी सुचि चतुर्वेदी, पुत्र लक्ष्य चतुर्वेदी तथा भाभी अनीता चतुर्वेदी को भी जांच में डेंगू निकला है।
उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अतिरिक्त छाछा निवासी सर्लेश दुबे पत्नी हरिओम दुबे, रानू पत्नी रवि दुबे, ललिता पत्नी ओमवीर, प्राची पुत्री हरिओम गुप्ता को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से ललिता व प्राची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मैनपुरी व आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भोगांव के ही गांव बनहार निवासी अर्चना जाटव, नगला कोठी निवासी राजेश कुमार, मोहल्ला गड्ढा निवासी अजय कुमार शाक्य में जांच के बाद डेंगू निकला है। इन्हें भी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दो लोग डेंगू की चपेट में
घिरोर। कस्बा निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी सर्वेश को आगरा में चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की। इसके अतिरिक्त कस्बा निवासी संजीव जैन भी डेंगू की चपेट में आए और उनका उपचार आगरा में चल रहा है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कई लोग बुखार की चपेट में हैं जिन्हें डेंगू का भय सता रहा है।
छाछा में पहले टीम भेजकर जांच कराई गई थी। हमारी टीम को उस समय मलेरिया के मरीज मिले थे। अब कुछ मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक युवक की आगरा में डेंगू से मौत की जानकारी मिली है।
-डॉक्टर एके पांडेय, सीएमओ