फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu bukhar agra

मामला दबाने में पुलिस से भी आगे निकला स्वास्थ्य विभाग

Wed, 28 Sep 2016 01:13 AM IST
मामला दबाने में पुलिस से भी आगे निकला स्वास्थ्य विभाग
मामला दबाने में पुलिस से भी आगे निकला स्वास्थ्य विभाग Updated Wed, 28 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
dengu bukhar agra
एएमयू के 17 छात्र डेंगू की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
मामला दबाने में स्वास्थ्य विभाग पुलिस से भी आगे निकल गया। जिले में वायरल बुखार और डेंगू से 47 की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का बयान पुलिसिया अंदाज में आया है। विभाग की नजर में एक भी मौत डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर से नहीं हुई है। उनके यहां अभी तक की रिपोर्ट में मलेरिया के 58, डेंगू के 32 और चिकनगुनिया के दो मरीज दर्ज हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजिमी है। डेंगू-मलेरिया नहीं तो इन मौत की वजह क्या है। इसका जवाब भी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। सीएमओ डा. बीएस यादव का कहना है कि अभी तक विभाग मरीजों के सैंपल लेकर रिपोर्ट बना रहा है। इसके अनुसार डेंगू-मलेरिया से मौत नहीं हुई है। बीमार होने पर मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। वहीं प्राइवेट अस्पताल संचालक डेंगू का भय बताकर मरीजों से मनमाफिक फीस वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


सीट 209, डाक्टर सिर्फ 129
स्वास्थ्य विभाग डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है। जिले में 18 सामुदायिक और 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। विभाग के अनुसार,  सीएचसी पर पांच और पीएचसी पर दो चिकित्सकों की तैनाती रहे। इस तरह जिले में 209 सीट हैं और 129 चिकित्सक हैं। इससे चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


बच्ची की मौत, दो में डेंगू के लक्षण
बाह/आगरा। बटेश्वर में बुखार से आठ साल की निधि पुत्री गुड्डी की मौत हो गयी। इसका इलाज आगरा के निजी हास्पिटल में चल रहा था। इस तरह मौत का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। वहीं एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में मंगलवार को चार मरीज भर्ती किए गए। पिछले मरीजों में से आई रिपोर्ट में एक को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू वार्ड प्रभारी डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वह प्राइवेट अस्पताल के संचालकों के साथ बैठक कर मरीजों का उत्पीड़न न होने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके बावजूद यदि कोई शिकायत सही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- गौरव दयाल, जिलाधिकारी

सामान्य बुखार को भी डेंगू मानते हुए लोगों में घबराहट की स्थिति बन रही है। बुखार एवं डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग को प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। लोग घबराएं नहीं बल्कि जांच कराएं। 
नगेंद्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed