फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu agra

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की डेंगू से मौत

Tue, 20 Sep 2016 01:01 AM IST
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की डेंगू से मौत
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की डेंगू से मौत Updated Tue, 20 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
dengu agra
online doctor
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी जगत नारायण की सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे मथुरा के नयति अस्पताल में मौत हो गई। निगम के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मंगलवार शाम को बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर रविवार को उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल भर्ती कराया गया था। जगत नारायण आगरा में 2012 से तैनात थे।
विज्ञापन

पूर्व अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी ने बताया कि जगत नारायण को मंगलवार शाम उनके घर आना था लेकिन जब वे नहीं पहुंचे तो देर शाम उन्होंने जगत नरायण से फोन पर बात की थी। तब उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर में उन्हें बुखार आया था। उन्हें स्थानीय निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच कराई गई तो डेंगू पुष्टि हुई थी। लेकिन, डाक्टर बीमारी को कंट्रोल नहीं कर सके। रविवार रात करीब आठ बजे तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल ले गए। स्थिति नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम में मच गया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और बेटा है। बेटी हाईस्कूल की छात्रा है और बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। जगत नारायण के पिता इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के कर्मचारी थे। उन्होंने इलाहाबाद में ही अपना आवास बना लिया था।
विज्ञापन


निगम अफसरों, पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि
आगरा। जगत नारायण नगर निगम की और से आवंटित मकान में रहते थे लेकिन उनकी मौत के बाद परिवार के सदस्य शव के साथ मथुरा से सीधे इलाहाबाद जा रहे थे। इसलिए पार्षदों और निगम के अधिकारियों ने रास्ते में हाईवे पर अब्बूलाला की दरगाह की पास उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मेयर इंद्रजीत आर्य, उप नगर आयुक्त अनिल कुमार, पूर्व अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी, पार्षद हेमंत प्रजापति, डा. साक्षी बैजल, राजपाल यादव, संजय बघेल, डा. कृष्णा सहित नगर निगम का पूरा स्टाफ मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि
आगरा(ब्यूरो)। एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में सोमवार को तीन नए मरीज भर्ती हुए। पूर्व में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट मिली, जिसमें उसे डेंगू की पुष्टि की गई। इलाज के साथ उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। वर्तमान में डेंगू वार्ड में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है।  

दो मौत से मचा हड़कंप
वायरल फीवर से लगातार मौत और डेंगू से दो मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की मौत पर सीएमओ ने चिकित्सकीय रिकार्ड की जानकारी की है। बता दें कि बीते शुक्रवार को सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा के बेटे दिलीप करीरा ने भी डेंगू के चलते दम तोड़ दिया था।


खेरागढ़ थान में चिकनगुनिया से 12 पुलिसकर्मी बीमार
छुट्टी पर जाने के लिए मची मारामारी, 11 की स्वीकृत
खेरागढ़। वायरल बुखार से ग्रामीण इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। खेरागढ़ थाने में 12 पुलिसकर्मियों को चिकनगुनिया बताया गया है। बीमार होने के कारण वे ठीक से ड्यूटी भी नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित कई पुलिसकर्मियों का आगरा में उपचार चला लेकिन फायदा न के बराबर हुआ। अब उनके बीच छुट्टी पर जाने की मारामारी मची हुई है। इनमें से 11 की छुट्टी थाना इंचार्ज ने मंजूर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed