{"_id":"5fa444b48ebc3e9b8b7702ce","slug":"dengoo-mainpuri-news-agr4668792138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से प्रधानपुत्र सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से प्रधानपुत्र सहित तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल/ कुरावली/दन्नाहार। ग्रामीण अंचल में भी बुखार का कहर दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को करहल के डुडगांव के प्रधान के पुत्र सहित बुखार से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई। करहल क्षेत्र के डुडगांव के प्रधान व तहसील करहल के बैनामा लेखक राजेश यादव के बीस वर्षीय बड़े पुत्र ललित यादव लालू की दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल मेें मौत हो गई।
वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। परिजनों के अनुुसार जहां जांच कराए जाने पर उन्हें डेंगू निकला। कुरावली के मोहल्ला कौआटोला निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दानिश अली खान को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
आगरा में जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सभा निवासी 80 वर्षीय राममूर्ति देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें डेंगू था। हालांकि वह रिपोर्ट नहीं दिखा सके।
बुखार पीड़ितों की जांच के लिए लगाया शिविर
कुसमरा। नगर के मोहल्ला पालीवाल में डेंगू के मरीजों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले के आठ लोगों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए। घरों में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए कूलर, फ्रिज व वर्तनो में जमा पानी को खाली कराया। टीम में संजीव तिवारी, कुलदीप चौहान, यशवंत सिंह शामिल थे।
संबंधित क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है। क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक को शिविर लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साधारण बुखार था या डेंगू इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ