फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration of farmers at the collectorate for MSP

मैनपुरी: एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jan 2025 01:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 08 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय आव्हान पर मंगलवार को एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राजस्व अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की समस्याओं का केंद्र सरकार जल्द निराकरण करे। समस्याओं को लेकर जिले में भी महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं और मांगों को अनदेखा कर रही है।

विज्ञापन
Demonstration of farmers at the collectorate for MSP
-कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विस्तार

मैनपुरी  जिला मुख्यालय पर धरना जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता पंडित योगेंद्र प्रसाद दुबे ने की। संचालन घनश्याम दिवाकर ने किया। जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को अनदेखा कर रही है। 45 दिन से आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की ओर से हम लोग भी चिंतित हैं। हमारी नजर किसानों के एमएसपी के लिए चल रहे धरने की ओर है।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा है कि राष्ट्रीय कृषि व्यापार नीति का भाकियू टिकैत कड़ा विरोध करती है। विद्युत निजीकरण के खिलाफ भी हमारा प्रदर्शन देश भर में होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि इस सरकार में तहसीलों एवं थानों में किसानों का शोषण एवं उत्पीड़न चरम पर है इसलिए किसानों को एकत्रित होकर किसानों की लड़ाई लड़नी चाहिए। जनपद में भी एक किसान महापंचायत की अब आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ केसरवती, मंडल उपाध्यक्ष नीरज यादव, राजा ठाकुर, रूपेंद्र सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला प्रमुख महासचिव अनुज यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुसुम देवी, जिला उपाध्यक्ष नरेश पाल, घनश्याम दिवाकर, राजीव यादव, ओमवीर यादव, राधेश्याम शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed