फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration in Mainpuri

मैनपुरी में पोलिंग बूथ बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Mainpuri
भोगांव। विकासखंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत रकरी व ग्राम सरैया के करीब 50 से अधिक लोग शुक्रवार को तहसील पहुंचे। सभी ने प्रदर्शन करते हुए पोलिंग बूथ बदले जाने का विरोध किया। एसडीएम सुधीर कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत रकरी में कुल 13 वार्ड हैं। इसमें मतदाताओं की संख्या करीब 1836 हैं।
विज्ञापन

रकरी के वार्ड नंबर आठ और नौ को काटकर गांव निहालपुर में नई पोलिंग बनाई जा रही है। ग्रामीण सूरज सिंह ने बताया कि 1947 से ग्राम रकरी में पोलिंग बूथ में है, हर बार मतदान यहीं पर होता है, लेकिन इस बार नया पोलिंग बूथ बनाया जा रहा है। इससे दिव्यांग, बुजुर्ग व महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निहालपुर में पोलिंग बूथ बना तो वह लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों को पोलिंग रकरी में रहने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में शिवम शर्मा, रमेश कठेरिया, अर्पित शर्मा, जय राम, वीरेंद्र आचार्य, नितिन कठेरिया, शंकर लाल, कलेक्टर सिंह, ओमंकार सिंह, विशुन दयाल, सूरज सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed