{"_id":"587bafeb4f1c1b3403efe466","slug":"demonetization-should-bring-the-former-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमुद्रीकरण से पूर्व लाना चाहिए था जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमुद्रीकरण से पूर्व लाना चाहिए था जीएसटी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीए छात्रों का दो दिवसीय नेशनल कन्वेंशन संपन्न, आखिरी दिन कई छात्रों ने पेपर किए प्रस्तुत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार को पहले जीएसटी लाना चाहिए था। इसके बाद बेनामी संपत्ति और विमुद्रीकरण पर आना चाहिए था। यह बात द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत चोपड़ा ने रविवार को जेपी सभागार में कही। वह सीए छात्रों के लिए आयोजित नेशनल कन्वेंशन में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि हमें नौकरियां देने वाला बनना चाहिए, नौकरी करने वाला नहीं। आज की जरूरत सामाजिक ढांचा बदलने की है। पहले सत्र के मुख्य वक्ता मुंबई के निकेश सेठ ने कहा कि जहां परेशानियां हैं, वहीं अवसर भी है। आईसीएआई की आगरा शाखा और स्टूडेंट एसोसिएशन ‘सिकासा’ की ओर से आयोजित कन्वेंशन के आखिरी दिन तीन तकनीकी सत्र और एक डेमोनाइजेशन सत्र हुआ। उद्घाटन सीआईआरसी के वाइस चेयरमैन प्रमोद कुमार, सेक्रेटरी नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप कुमार मिश्र ने किया। सिकासा अध्यक्ष दीपिका मित्तल ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद पत्रिका का विमोचन किया गया।
पहले तकनीकी सत्र में शशांक गुप्ता और शिवांगी गर्ग ने पेपर प्रस्तुत किए। शिवानी गर्ग विजेता रहीं। दूसरे सत्र में शौर्या अगरवाल, देविका पुरोहित ने स्टार्टअप कंपनी पर पेपर प्रस्तुत किए। देविका पुरोहित ने बाजी मारी। तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता सुनील कुमार त्यागी ने असिसमेंट और अपील जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। आयोजन में सहयोगी 16 समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आगरा ब्रांच के चेयरमैन अमित बंसल, सेक्रेटरी मोहन लाल कुकरेजा, वाइस चेयरमैन रोहित दुआ, कोषाध्यक्ष सुदीप कुमार जैन, राकेश अग्रवाल, शरद पालीवाल मौजूद रहे। संचालन शशांक गुप्ता, शिवांगी गर्ग, तनु अगरवाल, मोहित गुप्ता, दर्शित जैन, रूबी सिंह, शिवांगी गुप्ता ने किया।