फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   demolish illegal construction

बोदला-बिचपुरी रोड पर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
demolish illegal construction
आगरा। लोहामंडी वार्ड के बोदला-बिचपुरी रोड पर नक्शा पास कराए बिना बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बिचपुरी चौराहे के पास पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनाई गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। दिल्ली गेट निवासी यतेंद्र सिंह नक्शा पास कराए बिना ही अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे, जिन्हें नोटिस दिए गए, लेकिन नोटिस के बाद भी काम नहीं रोका गया। बृहस्पतिवार को साइट ऑफिस, बाउंड्री और सड़क का निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कालिंदी विहार में पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद एडीए ने बृहस्पतिवार को बोदला बिचपुरी रोड पर कार्रवाई की। बिचपुरी चौराहे के पास अवैध निर्माण मामले में सहायक अभियंता एके सिंह की अगुवाई में अवर अभियंता केके सराओगी, राजकपूर और सतेंद्र सोलंकी ने सचल दस्ते की मदद से कॉलोनी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। नक्शा स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी में साइट ऑफिस, सड़क, प्लाट की बाउंड्री करा चुके थे, टीम ने बुलडोजर ने उसे तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण का दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed